गुमला जिले में 132 केवी डी/सी गुमला सिमडेगा चैनपुर ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण कार्य के दौरान गंभीर लापरवाही और चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में आरएस इंफ्रा प्रोजेक्ट में कार्यरत डिप्टी मैनेजर ए. सिम्हाचलम ने गुमला थाना में लिखित सूचना दी है।टावर से महत्वपूर्ण लोहे के नट-बोल्ट और अन्य सामग्री अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी।