अनूपपुर: जिले के जैतहरी-कुसुमहाई क्षेत्र में एक हाथी लापता, वन विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट
अनूपपुर। जैतहरी-कुसुमहाई क्षेत्र के झंडीटोला में गुरुवार 30 जुलाई को रात 12:10 बजे दो हाथियों में से एक बड़े हाथी का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। वन विभाग के अनुसार हाथी की लोकेशन नहीं मिलने के कारण प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों से विशेष सतर्कता बरतने और रात में अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की गई है। वन अमला हाथी की लगातार तलाश और निगरानी में जुटा हुआ है।