मीनापुर: बेलाही लच्छी गांव में नहाने के दौरान बागमती नदी में किशोर लापता, खोजबीन जारी
मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बेलाही लछी में बागमती नदी में एक किशोर लापता हो गया। इसके बाद बुधवार सुबह 6 बजे तक उसका पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम में नहाने के लिए किशोर नदी में गया था। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। देर शाम तक किशोर की तलाश जारी रही।