रामगढ़: रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Ramgarh, Alwar | Apr 11, 2026 अलवर जिले में बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को रामगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चोरी की बाइक भी बरामद की है। शनिवार को दोपहर बारह बजे आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।