ऊंचाहार: सांवापुर नेवादा गाँव में महिला से अभद्रता और हाथापाई का आरोप, पुलिस में की गई शिकायत
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के सांवापुर नेवादा गाँव की रहने वाली मधु ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर वो घर के पास हैंडपंप पर कपड़े धो रही थी, आरोप है कि शराब के नशे में एक युवक आया और अभद्रता करनी शुरू कर दी और विरोध करने पर युवक ने हाथापाई करनी भी शुरू कर दी, इस दौरान पड़ोस की महिला बीचबचाव करने पहुंची तो युवक ने उससे भी मारपीट की।पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी।