अमराहट थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में बकरी पड़ोसी के घर जाने के विवाद में मंगलवार देर शाम दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई।घटना में तीन लोग घायल हो गए।पहले पक्ष ने आरोप लगाया कि बकरी उनके घर आ जाने की बात पर आपत्ति जताने पर पड़ोसियों ने मारपीट कर दांतों से काट लिया।वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि बकरी पड़ोसी के घर चली जाने पर उनकी महिलाओं को लाठी-डंडों से पीटा।