सुपौल नगर परिषद स्थित नगर भवन टाउन हॉल में शनिवार की शाम करीब 4 बजे मकर संक्रांति महोत्सव के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी जिला पदाधिकारी मो. तारिक ने अन्य अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार, अपर समाहर्ता सच्चिदानंद कुमार, नगर परिषद के मुख्य प