नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने आज सोमवार 5:00 बजे हरियाणा विधानसभा में चुनाव सुधार से संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष एवं मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के चुनाव सुधार प्रस्ताव देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनता है।