गाज़ीपुर: ग्रीन फील्ड हाईवे से दिनदहाड़े 16 वर्षीय गूंगी दिव्यांग किशोरी का अपहरण, 23 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग
गाजीपुर में ग्रीन फील्ड हाईवे के किनारे बकरियां चरा रही 16 वर्षीय गूंगी किशोरी को बाइक सवार दो युवक जबरन अपने साथ ले गए। उस दौरान ग्रामीणों ने पीछा भी किया, लेकिन आरोपी फरार हो गए। गूंगी किशोरी के अपहरण के 23 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने अपहरण के मामले में मुकदमा दर्ज कर कई टीमों को तलाश में लगाया गया है।