कनाड़िया: बंगाली चौराहे पर मदर्स डे पर बेटे के सामने सड़क हादसे में मां की मौत
रविवार 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर के खजराना क्षेत्र में रहने वाली अर्चना शकुंतला अस्पताल में काम करती थीं। रविवार सुबह मदर्स डे के दिन वह अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर जा रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक बंगाली चौराहे के पास पहुंची, तभी एक निजी पानी के टैंकर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बाइक असंतुलित हो गई और अर्चना सड़क पर गिर पड