सदर: दिल्ली अग्निकांड के बाद भी अग्निशमन विभाग नहीं चेता, सिविल लाइंस छोड़ रामबाग में की खानापूर्ति
Sadar, Allahabad | Jun 4, 2026
दिल्ली अग्निकांड के बाद होटलों-रेस्टोरेंट में मेहमानों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रयागराज में भी ऐसे प्रतिष्ठानों में अग्निशमन के मानकों का जमकर उल्लंघन किया जा रहा है। इसके बावजूद अग्निशमन विभाग की टीम महज खानापूर्ति करने से बाज नहीं आ रही है। शासन की ओर से सघन जांच अभियान चलाए जाने के निर्देश को भी हल्के में लिया गया।