कामां: कामां के रांफ गांव में भीषण आग से 3 भैंसें झुलसीं, दमकल की देरी पर ग्रामीणों में रोष
कामां के रांफ गांव में ईंधन (कड़बी-भूसा) के ढेर में लगी भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई। तेज हवा से आग तेजी से फैल गई,लेकिन ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से काबू पाने की कोशिश की।हादसे में 3 भैंसें झुलस गईं,वहीं आग बुझाते समय चेतराम सैनी भी घायल हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बावजूद दमकल देर से पहुंची,जिससे नुकसान बढ़ गया। बुधवार शाम4 बजे मिली जानकारी।