गोला: गोला इलाके में रिश्तों को रौंदती साजिश, नाबालिग के अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, शादी तुड़वाने की धमकी
Gola, Gorakhpur | Apr 10, 2026 गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती ने गांव के ही युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। युवती का कहना है कि जब वह नाबालिग थी, तब आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर और डराकर उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए थे। अब वही सामग्री आरोपी फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर रहा है और मोबाइल स्टेटस पर भी डाल रहा है।