कैसरगंज: कीर्तनपुर गांव में 11 हजार लाइन की चपेट में आए 2 बालक, एक की मौत और एक घायल, इलाज जारी
कीर्तनपुर गांव में 11 हजार हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 2 बालक गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में एक बालक की मौत हो गई। दोनों बालक घर से बकरी चराने निकले थे। इसी दौरान एक बालक पेड़ पर चढ़ गया। अचानक वह 11 हजार लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसका एक पैर कटकर अलग हो गया और धड़ जमीन पर गिर गया, जबकि पैर पेड़ पर ही लटका रह गया। दूसरा बालक साथी को बचाने के