छोटी सरवन: दानपुर थाना पुलिस की दबंगई का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिला
दानपुर थाना पुलिस की 'स्मार्ट पुलिसिंग' के दावों की हवा निकालते हुए दानपुर थाने के थानाधिकारी लक्ष्मी चंद वर्मा का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मियों द्वारा निजी बस का हिसाब कर रहे दो युवकों के साथ बिना किसी ठोस कारण के मारपीट और अभद्र व्यवहार करते देखा जा सकता है।