इंदौर: ₹2 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में NRI शख़्स व उसकी मां के खिलाफ दर्ज हुआ मुक़दमा, NRI ने ख़ुद की जान को बताया ख़तरा
Indore, Indore | Dec 3, 2024 इंदौर के रीगल चौराहे पर एक सप्ताह से धरना दे रहे रशियन कारोबारी गौरव अहलावत और उसकी मां के खिलाफ लसूड़िया थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। इस मामले में लसूडिया पुलिस ने फरियादी करतार सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया है। जिसका गौरव पर आरोप है कि उसने लाभ के लिए षड्यंत्र के तहत उस कंपनी से अपनी मां के खाते में 2 करोड रुपए ट्रांसफर कर लिए।