इंदौर: दुबई से वीडियो जारी कर कैलाश विजयवर्गीय ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का किया विरोध
Indore, Indore | Dec 3, 2024 बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार और मंदिरों में तोड़फोड़ को लेकर देश भर के हिन्दू आक्रोशित हो उठे हैं इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने देश भर चार दिसंबर को एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करने का आव्हान किया है इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी और अन्य हिंदू संगठन आम जन को एकत्रित करने की और बांग्लादेश के ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद करने की अपील कर रहे हैं