इंदौर: ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर महिला कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंची महिला, इलाज के लिए लाखों रुपए की जरूरत
Indore, Indore | Dec 3, 2024 इंदौर के कलेक्टर कार्यालय में आज हुई जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे,सभी अधिकारियों ने शिकायतों को सूना और इसका निराकरण भी किया है,जनसुनवाई में एक महिला आक्सीजन सिलेंडर के साथ कलेक्टर आशीष सिंह से मदद की गुहार लगाने पहुंची,महिला को गंभीर बीमार है लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से वो इलाज करवाने में सक्षम नहीं है।