कटरा: डढ़ौल गांव में अचानक आग लगने से 10 परिवारों के घर जलकर राख, शादी के लिए खरीदी ₹3 लाख की सामग्री भी नष्ट
मुजफ्फरपुर जिले कटरा थाना क्षेत्र के डढ़ौल गांव में अचानक लगी आग में 10 घर जलकर राख हो गए। इस मामले को लेकर अग्नि पीड़ितों ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे में सीओ से शिकायत किया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के समय अधिकांश लोग गेहूं की कटनी-दौनी में गए थे।