डिंडौरी: खाल्ले दर्री गांव के ई पंचायत भवन मे शा. प्राथमिक शाला का हो रहा संचालन, शिक्षक के जवाब पर शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल
डिंडौरी जिले के खाल्ले दर्री गांव के ई पंचायत भवन में स्कूल भवन के डिस्मेंटल होने के बाद शासकीय प्राथमिक शाला का संचालन किया जा रहा है। पदस्थ शिक्षक के द्वारा जानकारी दी गई । दरअसल शनिवार दोपहर 12:00 बजे मीडिया के द्वारा शिक्षक से बातचीत के दौरान शिक्षक के ज्ञान और कार्यप्रणाली को लेकर शिक्षा कि गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं ।