फुलवरिया: मिश्र बतरहा बाजार में अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार, मवेशी व वाहन बरामद
थाना क्षेत्र के मिश्र बतरहा बाजार में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के 6 तस्करों को दबोच लिया साथ ही दो स्कॉर्पियो एक पिकअप तथा 6 मोबाइल फोन भी जप्त किए गए। बुधवार की दोपहर 4:00 बजे मिले जानकारी के अनुसार इन तस्करों का नेटवर्क गोरखपुर से सिवान तक फैला हुआ है।