कैलारस। नगर परिषद कैलारस के पार्षदों का साधारण सम्मेलन मंगलवार 28 अक्टूबर को सांय 4 से 6 बजे नगर परिषद कार्यालय भवन में संपन्न हुआ। परिषद अध्यक्ष अंजना बृजेश बंसल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कुल 11 बिंदुओं पर चर्चा की गई, जिनमें से 10 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। एमडीएस की आठ दुकानों पर बहस हुई है। बैठक में सीएमओ सहित नौ पार्षदगण उपस्थित रहे है।