जगदलपुर: बस्तर जिले में जनगणना 2027 का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न, 642 गांव और दो नगरीय निकायों में हुआ सर्वेक्षण
जगदलपुर, 30 मई 2026/ जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना” का कार्य बस्तर जिले में निर्धारित समयावधि में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह कार्य 1 मई से प्रारंभ होकर 30 मई 2026 को संपन्न हुआ। जिला प्रशासन के अनुसार इस चरण में तैयार की गई मकानसूची आगामी फरवरी 2027 में होने वाली जनसंख्या गणना के लिए आधार का कार्य करेगी। कलेक्टर एवं प्रम