भदेसर: चित्तौड़गढ़ उदयपुर मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर, बागुंड में बाइक अनियंत्रित, दो युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
सोमवार रात 9 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चित्तौड़गढ़ उदयपुर मार्ग पर बागुंड के पास बाइक हादसे में दो युवक गंभीर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों युवक प्रतापगढ़ जिले के निवासी हैं और बाइक से उदयपुर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और दुर्घटना हो गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।