चान्हो अंचल कार्यालय की कार्यशैली पर कांग्रेस नेताओं ने जताई नाराजगी
अंचल अधिकारी के कार्यालय के दरवाजे पर लटका मिला ताला
चान्हो। बुधवार को 11:30 बजे चान्हो अंचल कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे कांग्रेस पार्टी के सांसद प्रतिनिधि मोहम्मद ग्यास एवं अल्पसंख्यक कांग्रेस के रांची जिला उपाध्यक्ष डॉ. जुल्फिकार ने कार्यालय की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी के कार्यालय के दरवाजे पर ताला लटका मिला, जबकि कार्यालय समय में कई अधिकारी एवं कर्मचारी भी अनुपस्थित पाए गए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अंचल कार्यालय में आम जनता अपने विभिन्न कार्यों के लिए दूर-दराज से पहुंचती है, लेकिन अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यालय में कार्य संस्कृति में सुधार की आवश्यकता है तथा नियमित रूप से अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जानी चाहिए।
मोहम्मद ग्यास और डॉ. जुल्फिकार ने मामले की जानकारी रांची उपायुक्त एवं संबंधित वरीय अधिकारियों को देते हुए हस्तक्षेप कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीण एवं अन्य लोग भी मौजूद थे।
#RanchiDC #RanchiNews #JharkhandNews #viralreels #viralreelsシ
Namkum, Ranchi | Jun 24, 2026