घोड़ाडोंगरी: विधायक गंगा उइके ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के समर्थन में महिलाओं से बैतूल पहुंचने की अपील की
शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे घोड़ाडोगरी विधायक गंगा उइके ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा संसद में प्रस्तुत किए गए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को ऐतिहासिक और महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह विधेयक महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।