पुनासा: मूंदी में गर्म पानी बना काल, घुटनों के बल चलते मासूम की हुई दर्दनाक हालत!
मूंदी के निकट ग्राम जामकोटा में एक दर्दनाक हादसे में 1 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। घटना आज सुबह की बताई जा रही है, जब घर में नहाने के लिए चूल्हे पर पानी गर्म किया जा रहा था। इसी दौरान घुटनों के बल चलने वाला मासूम विनायक, पिता सोनू चौहान, खेलते-खेलते गर्म पानी के बर्तन तक पहुंच गया और अचानक उसकी चपेट में आ गया जानकारी बुधवार दोपहर 1 बजे की है