बड़हरिया: सफी छपरा गांव स्थित खेत में लगी भीषण आग गेहूं की फसल,भूसा व बॉस की कोठ जलकर हुई राख
बड़हरिया थाना क्षेत्र के सफी छपरा गांव स्थित खेत में गुरुवार को भीषण आग लग गई। जिसमे सफी छपरा गांव निवासी नूरबसर अंसारी का चार कट्ठा गेहूं की फसल,भूसा एवं बॉस का कोठ जलकर राख हो गई है। ग्रामीणो की मदद से आग पर काबू पाया गया।