बड़हरिया: तिलसंडी गांव में एक माह बाद सऊदी अरब के जादा से युवक का पहुँचा शव परिजनों में मचा कोहराम
Barharia, Siwan | Apr 27, 2024 बड़हरिया थाना क्षेत्र के तिलसंडी गांव में शनिवार को सऊदी अरब के जादा से युवक का शव पहुँचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक की पहचान तिलसंडी गांव निवासी स्व नईमुद्दीन अंसारी का 29 वर्षीय पुत्र नूर मोहम्मद अंसारी के रूप में हुई है। मृतक युवक की मां आसमां खातून व पत्नी शाहीना परवीन का रोरोकर बुरा हाल हो चुका है।