बड़हरिया: चैन छपरा गांव में लगी भीषण आग सात घर जलकर हुई राख
Barharia, Siwan | Apr 26, 2024 बड़हरिया थाना क्षेत्र के चैन छपरा गांव में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। जिसमें सात घर जलकर राख हो गई है। अग्निशमन व ग्रामीणो की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस अगलगी में चैन छपरा निवासी अफसर अली, अनवर आलम, अब्दुल सत्तार,जलालुद्दीन, जमील अहमद, मोहित, तौफीक आलम का गेहूं, कपड़ा, भूसा ,अनाज समेत कुल लाखों रुपये की संपति जलकर राख हो गई है।