जहानाबाद: डॉक्टरों के इंतजार में तड़पते मरीज, जहानाबाद सदर अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था पर सवाल
जहानाबाद सदर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा में गुरुवार को घंटों तक रोस्टर के अनुसार डॉक्टर मौजूद नहीं रहने से मरीजों और परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हंगामे के बाद क्रमशः डॉ. अमर कुमार, डॉ. संजीव और डॉ. राव वीरेंद्र सिंह कुछ समय के लिए पहुंचे और चले गए। मीडिया के सवालों पर डॉक्टरों ने प्रतिक्रिया देने से परहेज किया।