अजीतमल: पाकर का पुरवा की छात्राओं ने आवागमन में परेशानी को लेकर सपा नेत्री संग एसपी से की शिकायत, दो गांवों के बीच विवाद के कारण
अयाना थाना क्षेत्र के पाकर का पुरवा व फरिहा गांव के लोगों के बीच 28 मार्च की शाम को मारपीट हो गई थी। मामले में दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गांव में तनाव के माहौल को लेकर पाकर पुरवा की छात्राओं व महिलाएं गुरुवार को सपा नेत्री पल्लवी पाल के साथ ककोर स्थित एसपी कार्यालय पहुंची। छात्राओं ने दूसरे गांव के लोगों के डर से आवागमन में परेशानी होने व थाना