संतकबीरनगर पुलिस ने मगहर के कबीर चौरा समाधि स्थल से मंगलसूत्र छीनने वाले दो आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से चोरी का मंगलसूत्र और एक्टिवा स्कूटी बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई पर टीम को 25,000 रुपये का नकद इनाम दिया है।