झांसी: इलाइट चौराहा से गोविंद चौराहा के बीच साइबर थाना के पास एक ऑटो में मिली ड्राइवर की लाश, वह ड्राइवर सीट पर बैठा था
Jhansi, Jhansi | Mar 14, 2025 झांसी मे शुक्रवार को ऑटो के अंदर ड्राइवर की लाश मिली है। वह रात को घर नहीं पहुंचा। सुबह पुराने वाले घर के पास लाश मिलने से हड़कंप मच गया। वह सीट पर बैठा था और सिर बाहर एक बाउंड्री से टिका था। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला इलाइट चौराहा से गोविंद चौराहा के बीच साइबर थाना के पास का है।