छतरपुर: तीन अलग-अलग मामलों पर कार्रवाई की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया
छतरपुर में युवा कांग्रेस के मोहम्माद अली भारतीय के नेतृत्व में सोमवार को दोपहर 3 बजे एसपी कार्यालय पहुंचे और जिले के तीन मामलों में कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बकस्वाहा के नैनागिरी में लगातार हो रही चोरियां, सटई के नदगाय बत्तयन में महिला पर कुल्हाड़ी से हमला और बाग थाना क्षेत्र के गंगवाहा से लापता नाबालिग बालिका का मामला शामिल है।