श्रावणी मेला कांवरिया नि:शुल्क सेवा शिविर का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह संपन्न।
देवघर :–बुधवार देर शाम को बरनवाल युवक संघ, देवघर द्वारा आयोजित श्रावणी मेला कांवरिया नि:शुल्क सेवा शिविर का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह 26 अगस्त 2026 को भूत बंगला गेट, खिजुरिया पथ, देवघर में आयोजित किया गया।
लगभग एक माह तक चले इस सेवा शिविर में कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा के लिए फल, नींबू पानी, शर्बत, फ्रूटी, ठंडा पेयजल सहित प्रत्येक सप्ताह नि:शुल्क भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बरनवाल समाज के सदस्यों एवं समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर सेवा और सहयोग प्रदान किया।
समापन एवं सम्मान समारोह की अध्यक्षता बरनवाल युवक संघ, देवघर के जिला अध्यक्ष सर्वोत्तम बरनवाल ने की। वही सर्वोत्तम बरनवाल ने शिविर संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समाज के सहयोगियों का आभार जताया। साथ ही उनका सम्मान बाबा बैधनाथ शिवलिंग की तस्वीर भेंट किया।
श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया श्रद्धालुओं की नि:शुल्क सेवा का यह प्रयास समाज की सेवा भावना, समर्पण और सामाजिक एकता का प्रेरणादायक उदाहरण रहा।
समापन कार्यक्रम में ओंकारनाथ बरनवाल, राजन शशि, दीनबंधु बरनवाल, सुधांशु शेखर बरनवाल, सतेंद्र बरनवाल, राजकुमार बरनवाल, आदित्य कुमार, एम. के. विजय बरनवाल, रामेश्वर मोदी, मंजू बरनवाल, प्रेम लता बरनवाल, सागर बरनवाल, टिंकू मोदी, पिंकू बरनवाल, पंकज बरनवाल (गब्लू), मोनू कुमार, अशोक बरनवाल सहित समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Deoghar, Deoghar | Aug 27, 2026