मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के भोडसर के पास 18 वर्षीय बाइक सवार को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, बाइक सवार की हुई मौत
गुरुवार की सुबह लगभग 10:30 बजे देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के भोडसर गांव निवासी सतीश पुत्र रमाशंकर बिंद उम्र 18 वर्ष जो की मोटरसाइकिल से बिकना गए थे वापस आते समय विपरीत दिशा से आ रही स्कार्पियो ने भोडसर में बाइक सवार को टक्कर मार दिया जिसमें बाइक सवार घायल हो गया स्थानी लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार को अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया