सदर: ऑपरेशन दहन: भेलूपुर पुलिस ने 8.10 लाख रुपये के अवैध मादक पदार्थ कराए नष्ट
Sadar, Varanasi | Jun 29, 2026 वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट नशे के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में "ऑपरेशन दहन" अभियान के तहत थाना भेलूपुर पुलिस ने विभिन्न मामलों में जब्त किए गए लाखों रुपये के अवैध मादक पदार्थों का विनष्टीकरण कराया। पूरी प्रक्रिया जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में और वीडियोग्राफी के साथ संपन्न हुई।