मंगलवार रात 11 बजे रामनगर ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने ट्रैक पर पड़े शव को देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव की स्थिति से प्रतीत होता है कि युवक ट्रेन की चपेट में आया है।