बरेली: आंवला में सनसनी: बेरोजगारी और घरेलू तनाव से टूटे युवक ने खुद को मारी गोली, हालत नाजुक
बरेली के आंवला क्षेत्र में रविवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पंकज सिंह, जो पहले मेडिकल स्टोर चलाते थे, कुछ समय से काम न मिलने और घरेलू परिस्थितियों के चलते मानसिक तनाव में थे।