सांगानेर: श्याम नगर में होटल के बाहर दोस्तों पर अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडों से किया हमला, कैश काउंटर से ₹30 हजार लूटने का आरोप
जयपुर के श्याम नगर थाना क्षेत्र में एक होटल के बाहर खाना खाकर निकल रहे दोस्तों पर कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने युवकों की बेरहमी से पिटाई की, होटल में तोड़फोड़ की और कैश काउंटर से करीब 30 हजार रुपए लूटने का भी आरोप है। वारदात के बाद सड़क पर खड़ी कारों के शीशे भी तोड़ दिए गए। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।