लाडपुरा: गुमानपुरा थाना क्षेत्र के कोटडी में विवाहित महिला ने आत्महत्या के इरादे से खाया जहर, एमबीएस अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती
Ladpura, Kota | Apr 8, 2026 शहर के गुमानपुरा थाना इलाके में कोटडी में किराए के मकान में रहने वाली एक विवाहित महिला पूजा ने अपने ही घर में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया गंभीर हालत में उसे एमबीएस अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है पीड़िता पूजा की बुआ ने बुधवार सुबह 9:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पूजा अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती है उसने वहीं पर जहर का सेवन किया