अंबिकापुर: लखनपुर थाना अंतर्गत चूल्हट पुलिया के पास तेज रफ्तार अज्ञात कार चालक ने बाइक सवार को मारी ठोकर, बाइक सवार हुआ घायल
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को दोपहर 3 बजे सरगुजा जिले लखनपुर थाना अंतर्गत चूल्हट पुलिया के पास तेज रफ्तार अज्ञात कार चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक सवार को मारी ठोकर जहां बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। जहां घायल का लखनपुर के अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया।