कैराना: कैराना के मलकपुर गांव में घर से आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Kairana, Shamli | May 17, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी शकील ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। सात नवंबर 2025 को वह अपने मकान का ताला लगाकर सहारनपुर ईंट भट्ठे पर चला गया था। जब वापस लौटा, तो देखा कि घर से चांदी की पाजेब, हाथों का पचांगला, गले का हार और सोने के एक जोड़ी कुंडल चोरी कर लिए गए।