आरा: बाबू बाजार में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप व पति ने कहा- लू से हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Jun 15, 2024 नगर थाना क्षेत्र के बाबू बाजार में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। मृत महिला रविशंकर उर्फ अमित कुमार की पत्नी मुनि देवी बताई गई है। इस मामले में मृत महिला के मायके के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। वही पति ने बताया कि लू लगने से तबीयत खराब हुई और उसकी मौत हो गई है। फिलहाल सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।