हनुमानगढ़: जण्डावाली गांव में 3.24 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
हनुमानगढ़ सदर थाना क्षेत्र के गांव जण्डावाली में पुलिस ने 3.24 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हनुमानगढ़ सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सत्तार खान के रूप में हुई है।