राजनगर: डूंगरिया-पिपरिया बांध की नहर पहली बार पानी छोड़ते ही बही, किसानों ने ठेकेदार पर लगाया घटिया निर्माण का आरोप
राजनगर तहसील अंतर्गत डूंगरिया-पिपरिया बांध परियोजना एक बार फिर विवादों में आ गई है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बांध से नहर में पहली बार पानी छोड़ा गया, लेकिन कई स्थानों पर नहर की सीमेंट-कंक्रीट परत बह गई और दीवारों में दरारें पड़ गईं। इसके बाद किसानों ने निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि नहर निर्माण में गुणवत्त