दिनारा: भालूनी धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दो दिन बाद खुलीं पूजा सामग्री की दुकानें
Dinara, Rohtas | Oct 11, 2026 दिनारा प्रखंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भालूनी धाम में शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शाहाबाद क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में भक्त मां यक्षिणी भवानी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। नवरात्र के प्रथम दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा की गई।