सरवाड़: डिंपल खत्री हत्याकांड को लेकर जीनगर समाज ने केकड़ी ADM को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई
Sarwar, Ajmer | Jun 15, 2026 पंजांब के मोहाली निवासी डिंपल खत्री की निर्मम हत्या के विरोध में जीनगर समाज के प्रतिनिधियों ने सोमवार शाम 4 बजे राष्ट्रपति,मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर केकड़ी को ज्ञापन सौंपा।दोषियो के खिलाफ कठोर कार्रवाई,पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग।4 जून 2026 को मोहाली में डिंपल खत्री की उनके कार्यस्थल पर आरोपी हेरी मान ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी।