बरेली: नगर निगम का बुलडोजर एक्शन, बटलर प्लाजा के सामने अतिक्रमण पर प्रहार, ठेले और दुकानें हटीं, सामान किया गया जब्त
बरेली के कोतवाली क्षेत्र में चौकी चौराहे के पास नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे लगे ठेले, खोमचे और अस्थाई दुकानों को हटाया। कई ठेले और सामान जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध किया, लेकिन निगम टीम सख्ती से डटी रही। प्रशासन ने साफ किया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा।